Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्वी टुंडी में तालाब में डूबने से युवक की मौत:कल शाम नहाने के दौरान हुआ था हादसा, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव निकाला


पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक कल्याण चंद्र की मौत हो गई। वह शुक्रवार की शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। शनिवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद्र, पिता सुरेंद्र नाथ चंद्र, शुक्रवार शाम करीब आठ बजे तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा और तालाब की गहराई के कारण उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोबारा तलाश शुरू की और शव बरामद कर लिया। बताया जाता है कि कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करता था। वह अपने परिवार का सहारा था। इस परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। कुछ साल पहले सर्पदंश से उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी। अब मंझले बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles