Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शादी से लौट रहे युवक की रोड एक्सीडेंट में मौत:बेतिया में अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान


बेतिया जिले के लौरिया–बगहा मुख्य पथ पर नंदनगढ़ चौक के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के बहुवरवा पंचायत निवासी प्रकाश पटेल के पुत्र नवीन कुमार पटेल के रूप में हुई है। मृतक के चाचा रामबाबू पटेल ने बताया कि नवीन अपने मामा के घर मानपुर मकरी स्थित मुख्तार पटेल के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नवीन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पढ़ाई में काफी तेज था मृतक नवीन के पिता प्रकाश पटेल ने बताया कि मेरा बेटा बेतिया के राम लखन सिंह यादव कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था और नौकरी की तैयारी में जुटा हुआ था। वह पढ़ाई में काफी तेज था और उसने अपने पिता से कहा था कि जब तक मुझे नौकरी नहीं मिल जाती, वह शादी नहीं करेगा। नवीन अपने परिवार का सबसे बड़ा पुत्र था, जिससे परिवार को नवीन पटेल से काफी उम्मीदें थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा रामबाबू पटेल ने बताया कि नवीन बहुत होनहार और मेहनती लड़का था। उन्होंने बताया कि मैं साठी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हूं और अपने भतीजे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग कर रहा था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसी बेतिया भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles