Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिप्टी सीएम बोले- पीने वालों को शराबबंदी से परेशानी, दूल्हे के पिता को मारी गोली, आंधी-ठनका से 5 की मौत


नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से शराबबंदी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें मंत्री बिजेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस दौरान बिहार में शराब तस्करी के सवाल पर वे घिरते नजर आए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. शराबबंदी पर डिप्टी CM का तर्क- ट्रंप पर हमले होते हैं “ब्रिटेन में 200 साल पहले हत्या रोकने के लिए कानून बना था, लेकिन क्या वहां हत्याएं बंद हो गईं? डोनाल्ड ट्रंप की दावत में भी गोली चली थी। अपराध हर जगह होते हैं, लेकिन कार्रवाई भी होती है।” यह कहना है बिहार सरकार में नए डिप्टी CM बिजेंद्र प्रसाद यादव का। पूरी खबर पढ़ें 2. शिवहर में बारिश, भागलपुर-सुपौल में बादल छाए बिहार इस समय मौसम के दोहरे मिजाज से जूझ रहा है। एक तरफ दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी है, तो दूसरी तरफ सीमांचल में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। कैमूर में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें 3. शादी के दिन दूल्हे के पिता को मारी गोली औरंगाबाद में बेटे की शादी के दिन उसका सेहरा लेकर लौट रहे पिता को गोली मारी गई है। आज सोमवार सुबह अपराधियों ने पहले स्कूटी को कार से टक्कर मारी। गाड़ी से गिरते ही पिता पर फायरिंग कर दी। घायल की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही चिंतावन बिगहा के सुनील कुमार पांडेय उर्फ अरुण पांडेय (49) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 4. सेंचुरी बनाने के बाद वैभव ने पापा से कहा-सॉरी आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अपने पापा को सॉरी कहा है। दरअसल, शनिवार को वैभव ने अपना दूसरा शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। पूरी खबर पढ़ें 5. ‘मैं मर रही हूं, पति को भी जिंदगी भर तड़पाना’ ‘मां, मैं मर रही हूं। तुम मयंक राज को ऐसी सजा दिलाना कि वो कभी दोबारा शादी न कर पाए। जैसे मैं तड़प-तड़प कर मर रही हूं, वैसे ही वो भी जिंदगी भर तड़पता रहे।’ मरने से पहले ये बातें नेहा कुमारी (23) ने अपनी मां को भेजे वॉइस नोट में कही थी। नेहा ने मायके में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 6. सहरसा में 7 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार सहरसा में रविवार शाम 7 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना काशनगर थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार रात ही गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग बच्ची को सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची खतरे से बाहर है, लेकिन उसकी निगरानी जारी है। पूरी खबर पढ़ें 7. दूल्हा नशे में धुत, दुल्हन ने शादी से किया इनकार जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र स्थित देवरा मठ गांव में एक शादी उस वक्त टूट गई, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8. शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। जब परिजनों ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो लड़के ने साफ इनकार कर दिया। दूसरी जगह शादी की तैयारी में था। सूचना मिलते पुलिस घर पर पहुंची। इस बीच वो मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9. मां ने 5 बच्चों को दिया जहर, खुद भी पीया सहरसा में एक महिला ने दूध में कीटनाशक मिलाकर अपने 5 बच्चों को पिला दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी जहर पी लिया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो जुड़वा बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सोनी देवी (40) का अपनी सास से संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ें 10. सम्राट की बुलडोजर कार्रवाई पर चिराग ने दी नसीहत केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में चल रहे बुलडोजर एक्शन और शराबबंदी कानून पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अवैध तरीके से बने मकानों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी गरीब और हकदार परिवार के साथ अन्याय न हो। पूरी खबर पढ़ें 11. मोहनिया के बघिनी स्कूल में शिक्षकों से मारपीट कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड अंतर्गत प्लस-2 यूएचएस बघिनी विद्यालय में शिक्षकों के साथ मारपीट और धमकी की घटना के बाद दहशत का माहौल है। घटना के विरोध में विद्यालय के 15 शिक्षकों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह बाधित हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 12. कचरा डंपिंग साइट से निकला जहरीला धुआं नवादा जिले में हिसुआ-नवादा मार्ग पर स्थित वाटर पार्क के पास नगर परिषद का कचरा डंपिंग पॉइंट स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां से दिन-रात लगातार उठने वाला जहरीला धुआं लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल कर रहा है। इससे घुटन, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। पूरी खबर पढ़ें 13. मेरी जरूरतें पूरी नहीं करता था, पत्नी का कबूलनामा “पहले सोचा कि जहर दे दें, लेकिन जहर खरीदने के लिए मेरा बॉयफ्रेंड तैयार नहीं हुआ, फिर हमने नींद की गोली देकर मारने की प्लानिंग की। पिछले एक साल से मुझे अमित बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा था। वह अब मेरी जरूरतों को पूरी नहीं कर पा रहा था। जो भी हुआ, अच्छा ही हुआ।” अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला ने पुलिस के सामने यह बात कबूली है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. खेसारी ने टीवी की नागिन को प्रपोज किया भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव इन दिनों रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में मेंटर के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में उनकी दूसरी मेंटर टीवी की नागिन का किरदार निभाने वाली प्रियंका चाहर चौधरी के साथ केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. बिहार के सभी 38 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर के कल यानी मंगलवार को अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राज्य में अभी 30 अप्रैल तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles