Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में देवर ने की भाभी की हत्या:डंडे से वारकर किया मर्डर, पत्नी की हत्या में 13 साल सजा काट जेल से हुआ था रिहा


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के कासिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। आरोपी दुलाई भूमिज (50) अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 13 साल की सजा काटकर हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। उसने डंडे से वार कर 65 वर्षीय पार्वती भूमिज की जान ले ली। घटना के बाद परिजन जब पार्वती भूमिज को कमरे में मृत अवस्था में पाए, तो शुरुआत में इसे सामान्य मौत समझा गया। हालांकि, जब उनके गर्दन और गाल पर गंभीर चोट के निशान दिखे, तो परिजनों को हत्या की आशंका हुई और मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के देवर दुलाई भूमिज से पूछताछ की इसके बाद गांव में एक बैठक बुलाई गई, जहां ग्रामीणों ने आपसी सहमति से पुलिस को सूचना देने का निर्णय लिया। तांतनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के देवर दुलाई भूमिज से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर दुलाई भूमिज ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेजा गया है। यह उल्लेखनीय है कि आरोपी दुलाई भूमिज का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2011 में उसने अपनी पत्नी इंद्रावती भूमिज की मसाला पीसने वाले पत्थर से वार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे 13 साल की सजा हुई थी और वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles