Tuesday, September 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धालभूमगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आने से वार्ड सदस्य और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल, एमजीएम रेफर


भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ के एनएच-18 पर चोयरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर (डब्ल्यूबी23 डी-2156) सड़क किनारे खड़ा था। बताया गया कि वह बिना संकेत दिए अचानक बीच सड़क की ओर मुड़ा, तभी बाइक उसकी चपेट में आ गई। घायलों की पहचान चाकुलिया थाना क्षेत्र की मालकुंडी पंचायत के बालीदुमा गांव निवासी वार्ड सदस्य कपूर महतो (32) और उनके बेटे महेश महतो के रूप में हुई है। हादसे के समय महेश बाइक चला रहा था। दोनों कोकपाड़ा के साप्ताहिक हाट जाने के लिए निकले थे। दुर्घटना में दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड महामंत्री राहुल राउत, तरुण अधिकारी और अन्य स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। कोकपाड़ा टोल प्लाजा से एम्बुलेंस पहुंचने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद समेत सदस्यों ने अस्पताल में परिजनों को सूचना दी और इलाज में सहयोग किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles