![]()
धालभूमगढ़| रविवार को विशेष शैक्षणिक दल भुवनेश्वर रवाना हुआ। दल में उच्च विद्यालय कोकपाड़ा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धालभूमगढ़ के 60 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी को वंदे भारत ट्रेन से रवाना किया गया। यह चार दिवसीय एक्सपोजर विजिट है। इस दौरान विद्यार्थी ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर, उच्च शिक्षण संस्थानों, जनजातीय संस्कृति को करीब से देखेंगे। दल भुवनेश्वर के ट्राइबल म्यूजियम जाएगा। यहां जनजातीय परंपराएं, कला, जीवनशैली को समझने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच भी जाएंगे। वहां स्थापत्य कला, तटीय वातावरण का अवलोकन करेंगे। दल आईआईटी भुवनेश्वर का भ्रमण करेगा। इससे उच्च शिक्षा, शोध, तकनीकी नवाचार के प्रति प्रेरणा मिलेगी। यात्रा के संचालन, सुरक्षा, मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों का दल भी साथ गया है। इसमें महेंद्र हांसदा, सतीश कुमार चौबे, बुलबुल एक्का, पूनम एक्का शामिल हैं।
धालभूमगढ़ के 60 छात्र वंदे भारत ट्रेन से भुवनेश्वर रवाना

