Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'पहिए से निकली चिंगारी, बस में भरा धुंआ':हरियाणा से दरभंगा जा रही थी, घबराए यात्रियों ने मचाई चीख-पुकार; स्थानीय लोगों ने बुझाई आग


गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास एनएच 27 पर एक बड़ा हादसा टल गया। हरियाणा से दरभंगा जा रही एक बस के पिछले पहिए से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया और कोई गंभीर चोट नहीं आई। ब्रेक बाइंडिंग-तकनीकी खराबी से हादसा यह घटना उस समय हुई जब शिव महिमा ट्रेवल्स की बस गुरुग्राम (हरियाणा) से दरभंगा (बिहार) की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर के पास पहुंची, ब्रेक बाइंडिंग या किसी तकनीकी खराबी के कारण पिछले पहिए से घर्षण होने लगा और चिंगारी के साथ धुआं निकलने लगा। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया बस के अंदर धुआं भरते ही यात्री घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए कुछ यात्री बस से नीचे कूदने की कोशिश करने लगे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने बिना समय गंवाए चापाकल और पाइप के सहारे पहिए से निकल रही चिंगारी और धुएं पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की इस सक्रियता के कारण आग विकराल रूप नहीं ले सकी और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। यात्रियों ने बताया कि बस में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles