Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं:मां की गुहार पर CM को पत्र, कार्रवाई की मांग


खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से युवक कुंदन कुमार (25) लापता हो गए हैं। घटना के एक सप्ताह बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। लापता युवक की पहचान सलारपुर निवासी नित्यानंद सिंह के बेटा कुंदन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुंदन 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। दिनभर फोन की घंटी बजती रही कुंदन की मां गीता देवी ने बताया कि कुंदन अपना मोबाइल फोन (नंबर 8678064002) साथ ले गए थे। दिनभर फोन की घंटी बजती रही, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। देर शाम और रात करीब 10:30 बजे तक कुछ कॉल रिसीव हुए, पर कोई बात नहीं हुई। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने उसी रात काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रात करीब 11 बजे परबत्ता थाना में लिखित सूचना दर्ज कराई। हालांकि, सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवक का पता लगाने में सफल नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेटर लिखा इस बीच, मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने इस घटना को गंभीर बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। डॉ. पोद्दार ने अपने पत्र में कहा है कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच, विशेष टीम के गठन और युवक की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। CCTV लगाने के साथ पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरुरत साथ ही उन्होंने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने तथा पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी जरूरत बताई है।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आगे और बढ़ सकती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles