Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या:मौत से पहले बताए 4 आरोपियों के नाम, मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी है


गिरिडीह शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर स्थित चदरा पुल के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय तौफिक अंसारी के रूप में हुई है। वह पेशे से चारपहिया वाहन चालक था। किराए पर गाड़ी चलाता था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे तौफिक के मोबाइल पर उसके परिचित आसिफ अली का फोन आया था। उसने उसे चदरा पुल के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद तौफिक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। पहले से मौजूद आसिफ अली, बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान और अरशद ने वहां पहुंचते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले पिस्टल से फायरिंग की और फिर धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। मरने से पहले बताए आरोपियों के नाम हमले के दौरान जान बचाने की कोशिश में तौफिक मौके पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर कई बार वार किए। गंभीर रूप से घायल तौफिक खून से लथपथ होकर वहीं पड़ा रहा। मृतक के फुफेरे भाई बब्बन के अनुसार, रात 12:22 बजे बंटी टायसन ने फोन कर विवाद की जानकारी दी थी। तौफिक को समझाने को कहा था, लेकिन वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद साथ गए युवकों ने सूचना दी कि चदरा पुल के पास उसके साथ मारपीट हो रही है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने तौफिक को गंभीर हालत में पाया। बताया जा रहा है कि मरने से पहले तौफिक ने अपने हमलावरों के नाम साकिब, अरशद, मोनू पठान और आसिफ अली बताए। जिसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी होने की बात सामने आई है। जांच में जुटी टीम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक का मोबाइल पास के नाले से बरामद किया गया, जिसमें अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक पूर्व में बनियाडीह हत्या मामले में जेल जा चुका था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles