Tuesday, April 28, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डीसी ने भूमि अधिग्रहण संबंधी भुगतान की समीक्षा की, निष्पादन के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सोमवार को जिला में संचालित विभिन्न योजनाओं में भूमि अधिग्रहण व संरचनाओं के लिए रैयतों को किए गए भुगतान, लंबित भुगतान आदि की समीक्षा की। बैठक में सर्वप्रथम कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा की और ससमय इस योजना लोहरदगा जिला अंतर्गत चल रहे कार्य को पूर्ण करने और प्रभावित रैयतों को भुगतान का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया। एनएच अंतर्गत लोहरदगा बाईपास पथ में लंबित भुगतान को जल्द पूर्ण करने और भू-अर्जन कार्यालय में सुनवाई की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। छूटे हुए रैयतों से भुगतान के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। दो सप्ताह में अधिकतम रैयतों को राशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। पथ प्रमण्डल अंतर्गत नदिया मोड़ से ईरगांव वाया अरकोसा-रामपुर पथ एवं ईरगांव से भंडरा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य परियोजना की समीक्षा की गई और परियोजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि परियोजना की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनदेखी स्वीकार्य नहीं होगी। परियोजना ससमय पूर्ण करें। बैठक में भण्डरा-सेन्हा चौड़ीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, सदर अंचल अधिकारी आरएन खलखो, सेन्हा अंचल अधिकारी पंकज भगत, किस्को अंचल अधिकारी अजय कुमार समेत विभिन्न विभागों के अभियंतागण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles