Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिवाइडरों में बिना जरूरत बनाए गए कट्स बंद होंगे:सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की अड़चन जल्द दूर करें : सीएम हेमंत सोरेन


राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर परियोजनाओं की रफ्तार तेज करने को कहा है। उन्होंने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में सिरमटोली से कांटाटोली को जोड़ने वाले कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण की बाधाएं जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना की प्रगति से संबंधित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा और कहा कि लंबित भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाकर कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने बैठक में करमटोली से साइंस सिटी और चिरौंदी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं का निपटारा तय समय-सीमा में किया जाए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। रांची की सड़कों पर बने डिवाइडरों में अनावश्यक कट्स पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर बिना जरूरत बनाए गए कट्स ट्रैफिक अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ऐसे कट्स की पहचान कर उन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानीवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles