![]()
औरंगाबाद में पुलिस ने युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। इससे पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश मो. अरबाज खान है। जो नहैया बिगहा गांव निवासी मो. हैदर खान का बेटा है। मामला अंबा थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि संडा पुल के पूर्वी छोर के पास एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है। वह राहगीरों को डराने-धमकाने और छिनतई की साजिश रच रहा था। जिसके बाद पुलिस की टीम बनी और कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर भागने लगा था बदमाश पुलिस की टीम को देखकर बदमाश भागने लगा था। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ा। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ। उसे अंबा थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को उससे पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं वह किसी हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ा तो नहीं है। इसके अलावा, अवैध धंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं, इस दिशा में भी छानबीन की जा रही है।


