![]()
दरभंगा में पेंटर की हत्या हुई है। मृतक बबलू यादव है। जिसकी लाश पेंट की दुकान के गोदाम में मिली है। महादेव इंटरप्राइजेज के संचालक चंदन कुमार (31) के यहां बबलू यादव (48) वर्षों तक पेंटर और स्टाफ के रूप में काम करते रहे। बाद में काम छोड़कर रानीपुर दुर्गा मंदिर के पास अपनी दुकान खोल ली। इसके बाद चंदन के मन में बबलू के लिए खुन्नस हो गई। बताया जा रहा कि चंदन उसे गिफ्ट देने के बहाने बार-बार अपनी दुकान पर बुला रहा था। बबलू उसकी दुकान पर गया और चंदन ने बबलू की गमछे से गला घोंट हत्या कर दी। परिजन के अनुसार बबलू के बेटे की 1 मई को शादी होनी थी। मंगलवार को शादी का कार्ड झोले में लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात नहीं लौटे। परिवार ने रात 8 बजे से खोजबीन की। उनकी साइकिल महादेव इंटप्राइजेज के सामने मिली। जिसपर झोला टंगा था। शादी के कार्ड भी थे। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह वार्ड नंबर-3 की है। पिता को हिरासत में लेने के बाद बेटे को किया गिरफ्तार
बबलू की साइकिल परिजन को मिल चुकी थी, पर बबलू का पता नहीं चल रहा था। मुखिया राजकुमार और परिजन रेलवे ट्रैक, नगर, नाला और तलाबों के आसपास रातभर खोजबीन करते रहे, पर कुछ पता नहीं चला। देर रात विश्वविद्यालय थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान संचालक चंदन कुमार के पिता महादेव यादव को हिरासत में लिया। उस वक्त चंदन घर पर नहीं था। पूछताछ के दौरान चंदन कुमार से फोन पर पुलिस ने बात की। चंदन को बुलाया गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद चंदन ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया। कार्टन के बीच पड़ी थी लाश चंदन ने पूछताथ में बताया कि बबलू की लाश को दुकान के बगल गोदाम में छिपाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस गोदाम के पास गई। गोदाम में बहुत सारे कार्टन रखे थे। उसी कार्टन के बीच बबूल की लाश पड़ी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया और चंदन को गिरफ्तार कर अपने साथ पुलिस ले गई। बताया जा रहा कि चंदन की मां सीमा देवी पंचाय समिति सदस्य है। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। उनके घरों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी थी।
लाश मिलने के बाद परिजन ने आरोपी के घर पर पथराव किया पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दुकान का गोदाम खुलवाया, जहां से बबलू यादव का शव बरामद हुआ। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर और दुकान पर पथराव कर दिया। सदर, कोतवाली, विश्वविद्यालय और लहेरियासराय, मब्बी, बेंता सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रण में किया। सिटी एसपी अशोक चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


