Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूली बच्चों से बेंच-डेस्क ढुलवाया, VIDEO:मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, DEO बोले- कार्रवाई की जाएगी


मुजफ्फरपुर के एक सरकारी स्कूल के बच्चों से बेंच-डेस्क ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कुढ़नी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर के बाहर खड़ी एक जुगाड़ गाड़ी से छोटे-छोटे बच्चे बेंच-डेस्क उतारकर उन्हें नए भवन तक ढो रहे हैं। बच्चों ने स्कूल ड्रेस पहन रखी है और उनसे मजदूरों की तरह काम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है, जब पढ़ाई-लिखाई छोड़कर बच्चों से इस तरह का काम कराया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो की जांच की जा रही मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और इसकी सत्यता क्या है। यदि मामला सही पाया जाता है, तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों से श्रम कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यह एक गंभीर उल्लंघन है। फिलहाल शिक्षा विभाग इस मामले की जांच में जुटा है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles