Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer-Posting News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है. राज्य के गृह व पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी है. इसमें बताया गया है कि राज्य के एडीजी और आइजीपी (मॉडर्नाइजेशन एंड को-ऑर्डिनेशन) के पद पर राजीव मिश्र को एडीजी व आइजीपी (दक्षिण बंगाल) के पद पर तैनात किया गया है.

लक्ष्मी नारायण मीणा सीआईडी के एडीजीपी एंड आईजी बने

आदेश में एडीजी एंड आइजी (संसोधनागार सेवाएं विभाग) लक्ष्मी नारायण मीणा को सीआईडी का एडीजी एंड आइजीपी बनाया गया है. मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज के आइजीपी मुकेश को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में आइजीपी का पदभार सौंपा गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वकार रजा बने मुर्शिदाबाद रेंज के डीआइजी

नदिया और राणाघाट रेंज के डीआइजी सैयद वकार राजा को मुर्शिदाबाद रेंज का डीआइजी बनाया गया है. कृष्णानगर पुलिस जिला के एसपी अमरनाथ के को जलपाईगुड़ी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक वाइ रघुवंशी को कृष्णानगर पुलिस जिला का एसपी बनाया गया है.

अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की पूरी लिस्ट यहां देखें

अधिकारी का नाम किस पद पर कहां थी पोस्टिंग कहां भेजे गये
राजीव मिश्र एडीजी और आइजीपी (मॉडर्नाइजेशन एंड को-ऑर्डिनेशन) एडीजी व आइजीपी (दक्षिण बंगाल)
लक्ष्मी नारायण मीणा एडीजी एंड आइजी (संसोधनागार सेवाएं विभाग) एडीजी एंड आइजीपी (सीआईडी)
मुकेश आइजीपी, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर रेंज आइजीपी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)
सैयद वकार राजा डीआइजी, नदिया और राणाघाट रेंज डीआइजी, मुर्शिदाबाद रेंज
अमरनाथ के एसपी, कृष्णानगर पुलिस जिला एसपी, जलपाईगुड़ी
वाइ रघुवंशी एसपी, जलपाईगुड़ी एसपी, कृष्णानगर पुलिस जिला

इसे भी पढ़ें

पुलिस विभाग में हुआ एक और बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला

चुनाव के पहले अधिकारियों के तबादले को लेकर आयोग की गाइडलाइंस जारी

The post बंगाल चुनाव से पहले 6 आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles