Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में एक शराब तस्कर गिरफ्तार:दो थाना क्षेत्रों से 31 बॉक्स में विदेशी शराब बरामद


मोतिहारी पुलिस शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है। पहली कार्रवाई राजेपुर थाना क्षेत्र में की गई। राजेपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम पानापुर में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए वहां से करीब 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 276 लीटर बताई जा रही है। दो मोटरसाइकिलों पर लदी कुल 219.6 लीटर नेपाली शराब बरामद की पुलिस ने इस मामले में राजेपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पचपकड़ी थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम ने गड़हिया बांध के पास वाहन जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर लदी कुल 219.6 लीटर नेपाली शराब बरामद की। इस दौरान मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी कर बिहार में इसकी आपूर्ति करने की फिराक में था गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सफीक (पिता मोहम्मद शमसुद्दीन) के रूप में हुई है, जो नेपाल के गौड़ जिला के महोलिया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीमा पार से शराब की तस्करी कर बिहार में इसकी आपूर्ति करने की फिराक में था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान के लिए भी जांच जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles