![]()
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहाँ प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा के नेतृत्व में देशी-विदेशी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सघन छापेमारी अभियान के दौरान डकरमा गांव में यह सफलता मिली। मक्के के खेत से बरामद हुई शराब की खेप छापेमारी के दौरान पुलिस ने मक्के के खेत में छिपाकर रखी गई 416 बोतल विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 200 लीटर 625 मिलीलीटर बताई जा रही है। जब्त शराब विभिन्न नामी ब्रांडों की है। तीन लाख से अधिक की कीमत पुलिस के अनुसार बरामद शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 21 हजार रुपये आंकी गई है। यह खेप अवैध तरीके से बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई थी। पुलिस पहुंचते ही फरार हुए तस्कर कार्रवाई के दौरान पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने पांच तस्करों की पहचान कर ली है। पांच तस्करों पर FIR दर्ज थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सभी चिन्हित तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जांच आगे भी जारी है।

