Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

महिला कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

गिरिडीह|आर.के. महिला कॉलेज प्रशासन ने सभी संकाय की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं की उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम होगी, उन्हें आंतरिक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।प्रबंधन ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं महाविद्यालय में उपलब्ध हैं, उन विषयों की कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। बिना उचित कारण के कक्षाएं छोड़ने वाली छात्राओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा कॉलेज ड्रेस को लेकर भी सख्ती बरती गई है। सभी छात्राओं को कक्षा में निर्धारित कॉलेज यूनिफॉर्म में ही उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बिना ड्रेस के आने पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखना और छात्राओं में अनुशासन की भावना विकसित करना है। बिना उचित कारण के कक्षाएं छोड़ने वाली छात्राओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसके अलावा कॉलेज ड्रेस को लेकर भी सख्ती बरती गई है। छात्राओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि उनकी पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles