Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में आंधी से नवनिर्मित घर की दीवार गिरी:मलबे के नीचे दबने से मजदूर की मौत, बारिश से बचने के लिए छिपा था


बेगूसराय में बुधवार रात आई तेज आंधी से नवनिर्मित घर की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मियांचक गाछी टोला निवासी बजरंगी सोनी के पुत्र दीपक कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के मियांचक की है। सिर में चोट लगने से गई जान साथ काम करके घर लौट रहे राजीव ने बताया कि हमलोग साथ में थे। इसी दौरान रात करीब 8:00 बजे तूफान आ जाने के कारण गोपाल वह सोनी के नवनिर्मित मकान के पीछे छिप गया‌‌। अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़े। बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिर में ज्यादा चोट लगी थी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पिता बजरंगी सोनी ने बताया कि हम शादी में काम करने गए हुए थे। वहां से घर लौटे तो बेटा दीपक की खोजबीन किए। पता नहीं चला तो फोन लगाए, लेकिन संपर्क फोन नहीं लगा। इसी बीच स्थानीय लोगों से बेटे की मौत की खबर मिली। आंधी-बारिश ने हंसते-खलते परिवार को बर्बाद कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles