Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

MUNGER बाल श्रम उन्मूलन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

MUNGER बाल श्रम उन्मूलन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई. 30 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया. अभियान के तहत शहर सहित विभिन्न संस्थानों में लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और उनसे इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की जानकारी भी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले से कुल 50 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है, जिनमें से 46 का पुनर्वास किया जा चुका है. शेष के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है. कार्यक्रम में कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post MUNGER बाल श्रम उन्मूलन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles