![]()
भोजपुर में ट्रेन से कटकर टेंट संचालक की मौत हो गई। मृतक हसन बाजार के सहेजनी गांव निवासी सत्य नारायण ठाकुर का बेटा विकास कुमार उर्फ विश्वास कुमार है। मृतक के चचेरे भाई मंतोष ठाकुर ने कहा कि बुधवार की रात विकास बाजा लेकर सट्टा से वापस घर आया था। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर फोन आया। जिसके बाद वह घर में बिना कुछ कहे निकल गया और वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण रेलवे लाइन की ओर से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसके शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। जिसके बाद परिजन को सूचना दी गई। घटना आरा-सासाराम रेलखंड पर हुई है। 2 साल पहले हुई थी शादी पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। बताजा जाता है कि मृतक अपने 2 बहन और एक भाई में बड़ा था। परिवार में मां फुलझारो देवी, पत्नी प्रिया कुमार और दो बहन अनु-अंशु कुमारी है। विकास की शादी 2024 के फरवरी में हुई थी। हालांकि उसे कोई संतान नहीं है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम है। विकास की मौत के बाद उसकी पत्नी अकेली पड़ गई है। उसे चिंता है कि अब पूरी जिंदगी कैसे कटेगी।


