Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro News : चास नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 शुरू

Bokaro News : चास नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 शुरू

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है. आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय से जारी कार्यक्रमों के अनुसार सभी नगर निकायों में 25 अप्रैल से 31 मई तक स्वच्छता सर्वेक्षण किया जायेगा. इसके तहत फील्ड असेसमेंट और सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है. यह सर्वेक्षण एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के कार्यों के आधार पर 10 वें संस्करण के रूप में किया जा रहा है. नागरिकों से 13 महत्वपूर्ण सवाल पूछे जायेंगे, जो उनके शहर की रैंकिंग में 100% योगदान देंगे. विशेष फोकस डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण (गीला/सूखा), और प्लास्टिक प्रतिबंध के अनुपालन पर विशेष नजर रखी जा रही है. इसे लेकर चास नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है. गुरुवार को चास नगर निगम क्षेत्र में केंद्रीय निरीक्षण स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने विभिन्न सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया. साथ ही कॉमर्शियल एरिया में डोर टू डोर कचरा उठाव और सोसाइटी के अंदर नियमित झाड़ू लगने की जानकारी ली.

The post Bokaro News : चास नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles