Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रिम्स में ओली का नामांकन रद्द:जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, डेंटल सर्जरी की छात्रा से दुष्कर्म मामले में भी है आरोपी


रिम्स प्रबंधन ने मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) की छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द कर दिया है। ओली पर डेंटल सर्जरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म की साजिश रचने का आरोप है। वह अभी जेल में है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला लेने के मामले में रिम्स ने यह कार्रवाई की है। ओली की ओर से नामांकन के दौरान दिए गए अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र की जांच के लिए रामगढ़ डीसी ने विशेष समिति ग​िठत की थी। समिति ने जांच में पाया कि छात्रा ने आरक्षण का लाभ लेने के लिए गलत तरीके से प्रमाण पत्र बनवाया है। रिपोर्ट के आधार पर उसे फर्जी करार दिया गया। इसके बाद रिम्स प्रबंधन ने यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि नौ अप्रैल को ओली ने अपना बर्थडे बताकर डेंटल सर्जरी की छात्रा को एक फ्लैट पर बुलाया था। वहां केक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। फिर ओली के मित्र मुख्य आरोपी मो. दानिश ने छात्रा से दुष्कर्म किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles