Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में पेड़ काटने से रोकने पर बुजुर्ग का मर्डर:बचाने गई पत्नी को बेरहमी से पीटा, विरोध में 3 घंटे तक NH-107 जाम; सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन


पूर्णिया में सहजन का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। लोहे के रॉड से बुजुर्ग के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए गए। पति पर जानलेवा हमला होता देख बचाने गई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्णिया-सहरसा NH-107 को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास की है। हमलवारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर आगजनी की, जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बनमनखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत से परिजनों का गुस्सा शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान गंगापुर पंचायत के वार्ड-13 निवासी गोनेर पासवान(55) के तौर पर हुई है। पेड़ काटने से मना करने पर मारा पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि गुरुवार शाम अपने घर से कुछ दूरी पर बांस के खेत पर गई थी। जहां उनकी नजर काटे जा रहे सहजन के पेड़ पर पड़ी। पड़ोसी को पेड़ काटता देख उन्होंने विरोध किया। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। विरोध करने पर बनिल मालाकार और उनके परिवार के लोगों ने गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। पति गोनेर पासवान पर लोहे के रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। बीच-बचाव पर उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया। गंभीर हालत में पति को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी वहीं, थानाध्यक्ष परिलक्षित पासवान ने बताया कि पेड़ काटने के दौरान विवाद हुआ, जिसमें बनिल मालाकार नाम के पड़ोस में रहने वाले युवक ने लोहे के रॉडनुमा हथियार से गोनेर पासवान पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से हमलावर फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles