Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या:देर रात घर से बाहर सो रहे थे, तलवार से किया हमला; आरोपी अरेस्ट, बेटा बोला- कोई विवाद नहीं था


गयाजी में देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार गला काटकर मौत के घाट उतार गया। परिजन सुबह 5 बजे दलान में पहुंचे तो हत्या की जानकारी मिली। घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के चुनुक बिगहा बरवाडीह गांव की है। मृतक की पहचान बाबूलाल चौधरी(55) के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन की जा रही है। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया गया। ‘तलवार से हमला कर मार दिया’ मृतक के बेटे महेश चौधरी ने बताया कि हमलोग तीन भाई है। पिताजी रात में दलान में सोए थे। तलवार से हमला किया गया। सुबह उनकी लाश मिली। किसी से कोई विवाद नहीं था। अब पता नहीं हत्या क्यों की गई है। पुलिस जांच से ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं पुलिस के अनुसार, हत्या मामले में गांव के ही महेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अब तक खुलकर सामने नहीं आया है। पुलिस कारणों को पता करने में जुटी है। पुलिस हत्या में हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार की तलाश कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय आरोपी और मृतक के बीच क्या हुआ था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles