![]()
वासेपुर के भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान ने रंगदारी के पैसे से कोलकाता में पत्नी के नाम दो लग्जरी होटल खरीदा है। यही नहीं, उसने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर भी अचल संपत्ति की खरीदारी की है। यह खुलासा प्रिंस के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर ने की। पुलिस सैफी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सैफी ने पूछताछ में बताया कि प्रिंस ने रंगदारी के पैसे वासेपुर के करीब एक दर्जन जमीन कारोबारियों के माध्यम से रियल एस्टेट में निवेश कर रखा है। उसने बरवाअड्डा के किशन खान और वासेपुर के जमीन कारोबारी कलीम सहित कई मददगारों का नाम भी लिया। इसके बाद पुलिस ने कलीम को हिरासत में ले लिया।
उसने पुलिस को बताया कि दुबई में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव से प्रिंस डर गया था। इसके कारण वह पाकिस्तान भाग गया। प्रिंस ने उसे भी साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस वजह से दोनों में मनमुटाव हो गया।
