Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में सीएमओ को दी विदाई

कथारा | सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमएन राम के सेवानिवृत्त होने पर भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, यूनियन प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उनकी सेवा यात्रा को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। मजदूर नेता सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने डॉ. राम को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. राम केवल कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासक और जनसेवक भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में कथारा अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ। उन्होंने विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौर को याद करते हुए कहा कि जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, उस समय डॉ. राम दिन-रात अस्पताल में रहकर मरीजों की सेवा में जुटे रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles