मुंगेर में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आया और बुधवार, गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रुक-रुककर बारिश जारी रही। आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना ठंडी हवाओं के कारण वातावरण सुहावना हो गया। तापमान की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को इसमें 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 35 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है। इसका असर सड़कों पर साफ देखा जा रहा है, जहां पहले धूल उड़ती थी, वहीं अब सड़कें गीली हो चुकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बदलते मौसम के कारण आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने कुछ स्थानों पर तेज बारिश और कई जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जताई है। आज शुक्रवार को 30 22 डिग्री और शनिवार को भी आंशिक रूप से हल्के बादलों के साथ यथा स्थिति रहेगी जबकि रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है वहीं 4.7 मिमी का तेज बारिश और 20 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
मुंगेर में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश:लोगों को गर्मी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस