बिहारशरीफ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:11 विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज; फिजियोथेरेपिस्ट, आई स्पेशलिस्ट भी मौजूद रहेंगे

Date:


नालंदा में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आज निशुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में शिविर का आयोजन सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक होगा। इस शिविर की विशेषता यह है कि जिले के 11 नामी विशेषज्ञ डॉक्टर एक ही मंच पर मरीजों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपिस्ट, आई स्पेशलिस्ट भी मौजूद रहेंगे। शिविर में डॉ. नीतीश कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. अभिनव कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमरदीप नारायण (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिंह और डॉ. वीरेंद्र कुमार (फिजिशियन), डॉ. रवि कुमार (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. शहजाद आलम (फिजियोथेरेपिस्ट), डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार (होम्योपैथिक) और डॉ. प्रदीप कुमार सिंह (ऑडियोलॉजिस्ट) शामिल हैं। रेड क्रॉस की अनूठी पहल रेड क्रॉस का यह प्रयास केवल एक शिविर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक बड़ा कदम है। जहां समाज के हर तबके को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। आज के दौर में जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की फीस और इलाज आम आदमी की जेब पर भारी पड़ता है, वहीं रेड क्रॉस का यह ‘साप्ताहिक निशुल्क शिविर’ जिलेवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शिविर न केवल उपचारात्मक है, बल्कि ‘प्रिवेंटिव हेल्थकेयर’ (बचाव ही इलाज है) की दिशा में भी नागरिकों को जागरूक करता है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और जरूरतमंदों से अपील की है कि वे इस अवसर को गंवाएं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp