West Bengal Re-Polling LIVE : कोलकाता. कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह से पुनर्निर्वाचन जारी है. मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है. प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं. बूथ परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी रखी जा रही है. सुबह 9 बजे तक मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 16.68 प्रतिशत मतदान हो गये थे. वहीं डायमंड हार्वड में सुबह 9 बजे तक 15.83 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
West Bengal Re-Polling LIVE : सुबह 9 बजे तक 16.23% तक हुआ मतदान
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया तेजी से जारी है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया है और शुरुआती घंटों के आधिकारिक मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आ गए हैं. मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 16.68% मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा पर भी लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. यहां सुबह 9 बजे तक 15.83% वोटिंग हो चुकी है. इन दोनों सीटों का मिलाकर कुल औसत मतदान सुबह 9 बजे तक 16.23% दर्ज किया गया है. मतदाता पूरे उत्साह के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Re-Polling LIVE : शुभेंदु अधिकारी बोले- और बूथों पर भी होना चाहिए था मतदान
पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मगरहाट पश्चिम में हुए पुनर्मतदान का स्वागत किया, लेकिन साथ ही कहा कि यह प्रक्रिया और बड़े स्तर पर होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर और खासकर फलता क्षेत्र के कई बूथों पर भी दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए था. अधिकारी के अनुसार, वहां भी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था.
Also Read: बंगाल चुनाव: स्ट्रांगरूम में नहीं दिखी आठ मतपेटियां, आधी रात को मचा हंगामा
The post West Bengal Re-Polling LIVE : 15 बूथों पर लंबी कतार, सुबह 9 बजे तक पड़े 16.23 प्रतिशत वोट appeared first on Prabhat Khabar.

