बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी। रेलवे यार्ड में शव मिला है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान है। मृतक की पहचान नहीं हुई है। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट कोयला डिपो के पास गढ़हारा रेलवे यार्ड की है। शनिवार सुबह स्थानीय लोग रेलवे यार्ड की ओर से गुजर रहे थे। इस दौरान रेलवे पटरी के नीचे बिछाए जाने वाले कंक्रीट स्लीपर के ढ़ेर पर युवक का शव लहूलुहान स्थिति में देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्या बेरहमी से की गई है। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया था। शव को औंधे मुंह गिराया गया था, जिससे पहली नजर में उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। शिनाख्त में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे मृतक की पहचान हो सके। पहचान होने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लोगों में दहशत का माहौल आपसी रंजिश या लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हत्या के पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे यार्ड और सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे डर बना रहता है।
बेगूसराय में सिर कुचलकर युवक की हत्या:रेलवे यार्ड में मिला शव, शरीर पर भी चोट के निशान; मृतक की पहचान नहीं हो सकी है