Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में अफेयर में युवक की हत्या:बगीचे में मिला शव; मामा बोले- गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया था, लौटते समय रास्ते में मारपीट हुई थी


दरभंगा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव बगीचे में मिला है। प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान एपीएम के सिरनिया निवासी मो. सलमान(21) के तौर पर हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है। घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मुहल्ले की है। प्रेमिका के साथ होटल से निकला था मामा परवेज आलम ने बताया कि सलमान का एक लड़की से अफेयर था। शुक्रवार शाम को प्रेमिका के साथ होटल गया था। वहां से निकलने के बाद रास्ते में कुछ युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। छह नंबर नाका के पास उसे पकड़ लिया, मारपीट की गई। इस दौरान उसने फोन करके घरवालों से ऑनलाइन दो हजार रुपए मंगवाए थे। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। गुमशुदगी की सूचना अशोक पेपर मिल थाना में दी गई थी। शनिवार को पुलिस ने फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी खंगला रही पुलिस वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-1 राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles