गढ़वा में शनिवार को एक युवक अपनी प्रेमिका कर दूसरे युवक से शादी तय होने के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वहां से वो जान देने की धमकी देने लगा। मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो मानपुर गांव की है। दरअसल, खपरो गांव के असदुल्ला अंसारी का मानपुर की एक लड़की से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, तो इससे नाराज होकर असदुल्ला मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने पर सहमति बनी थी
असदुल्ला के पिता खुर्शीद अंसारी ने बताया कि लड़की भी उन्हीं के समुदाय की है। एक सप्ताह पहले रंका थाना में दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था, जिसमें प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, लड़की के घरवालों ने बाद में उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इधर, सूचना मिलने पर रंका पुलिस मौके पर पहुंची और असदुल्ला अंसारी को टावर से नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। पुलिस पदाधिकारी अभिजीत गौतम ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों परिवारों में शादी की सहमति बनी थी, लेकिन किसी कारणवश बात बिगड़ गई और लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया।


