Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पिता को ‘भूत’ समझ बेटे ने किया लहूलुहान:जमशेदपुर में देर रात मचा हड़कंप, खून से लथपथ मिले, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस बोली- युवक मानसिक रूप में अस्वस्थ सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह दावा कर रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles