क्षत्रिय महासभा लोहरदगा के कोर कमेटी की बैठक अध्यक्ष उदय शेखर के आवास में संपन्न हुई। जिसमें टाइनी टास्क विद्यालय के सभागार में आयोजित क्षत्रिय महिला सम्मेलन की सफलता के लिए पहुंची सभी महिलाओं का लोहरदगा क्षत्रिय जिला समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया। वहीं बैठक में कहा गया कि सभी महिलाओं ने क्षत्रिय महासभा के समस्त पदाधिकारी को मिलकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। वहीं समाज के लिए खरीदी गई जमीन पर तत्काल बाउंड्री करने एवं भवन का नक्शा पास कराकर महाराणा प्रताप भवन के निर्माण कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आर्थिक सहयोग की राशि कोषाध्यक्ष के पास जमा करने की बात कही गई। मौके पर पूर्व एमएलसी प्रवीण कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, जयंत कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
