Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में बैंक मैनेजर-लेखापाल के घर 50 लाख की चोरी:परिवार अस्पताल में था, चोरों ने ताले तोड़कर ज्वेलरी-कैश उड़ाया


सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के पंछोर गांव में चोरों ने दो सरकारी कर्मचारियों के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक कन्हैया कुमार मिश्रा और डाक अधीक्षक कार्यालय में लेखापाल रंजीत कुमार मिश्रा के घर से जेवर, नकदी, कीमती कपड़े, बर्तन समेत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घुसे चोर चोरों ने दोनों घरों के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कई कमरों के ताले तोड़ दिए। गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे सामान को खंगाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। बैंक मैनेजर के घर से जेवर और नकदी चोरी बैंक मैनेजर कन्हैया कुमार मिश्रा के घर से उनकी पत्नी इंदु देवी का मंगलसूत्र समेत कई जेवर चोरी हुए हैं। करीब एक लाख रुपये नकद भी चोरी होने की बात सामने आई है। कन्हैया कुमार की चेन, अंगूठी, हनुमानी समेत अन्य सामान भी चोर ले गए। लेखापाल के घर भी लाखों के जेवर साफ दूसरी ओर, लेखापाल रंजीत कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी के करीब 15 लाख रुपये से अधिक के जेवर व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है। परिजनों के मुताबिक दोनों घरों से जेवरात, नकदी, कपड़े, बर्तन और अन्य सामान मिलाकर करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। पत्नी अस्पताल में भर्ती, घर था खाली बताया गया कि रंजीत कुमार मिश्रा की गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी सिलसिले में दोनों परिवारों के लोग अस्पताल गए हुए थे। घर पर उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात दोनों मकानों को निशाना बनाया। पुलिस ने दर्ज किया आवेदन, जांच शुरू रीगा थानाध्यक्ष ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन मिला है, जिसमें दो लाख रुपये नकद समेत करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस के अनुसार परिवार के कुछ सदस्य डुमरा में रहते हैं, जबकि गांव के घर में उनके माता-पिता रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles