Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना के शास्त्री नगर में नाबालिग लड़की का शव मिला:पहचान करने की कोशिश में जुटी पुलिस, हत्या कर शव फेंकने की आशंका


पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में ललित भवन के पीछे एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका आशंका जताई जा रही है कि लड़की की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। पहचान अब तक नहीं, जांच जारी पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles