Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के सयाल-जमुरिया बाजार में फायरिंग; एक घायल:बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से मारी गोली, घायल के बेटे का है आपराधिक इतिहास


रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरीमारी स्थित सयाल-जमुरिया बाजार में शनिवार को फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। फायरिंग में सीसीएल में कार्यरत 45 वर्षीय बिहारी राम को बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, बिहारी राम बाजार में अपनी बाइक के पास बैठे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ/कमर में लगी। गोली लगने के बाद भी उन्होंने हिम्मत दिखाई और किसी तरह बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़े, लेकिन कुछ दूरी पर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। भुरकुंडा से रांची रेफर, हालत नाजुक घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बिहारी राम को भुरकुंडा स्थित सीसीएल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगी है। हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि बिहारी राम बरकाकाना स्थित सीसीएल वर्कशॉप में कार्यरत हैं और उरीमारी क्षेत्र के निवासी हैं। परिवार के सदस्य रांची के अस्पताल में मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। पुरानी रंजिश की आशंका पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस वारदात के पीछे पुराने विवाद या क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गुटों की रंजिश की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। बताया गया है कि घायल के पुत्र शिवराज फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद है। उस पर 31 दिसंबर को उरीमारी क्षेत्र में दसई मांझी के घर पर हुई फायरिंग में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला उसी कड़ी का हिस्सा तो नहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles