Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल का ग्राउंड बिना अनुमति के खोदा डाला

पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल का ग्राउंड बिना अनुमति के खोदा डाला

संवाददाता, पटना. दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट स्कूल के खेल मैदान को बिना अनुमति के खोद दिया गया है. स्कूल की प्राचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि शनिवार रात खेल मैदान में नगर निगम से आयी जेसीबी मशीन ने मैदान को खोदकर मिट्टी लेकर चली गयी. सूचना मिलने पर प्राचार्या ने काम को रुकवा दिया. रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन, स्कूल की प्राचार्या सरिता शर्मा और स्थानीय पार्षद कैलाश यादव ने ग्राउंड का निरीक्षण किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने स्कूल की प्रबंध समिति की बैठक बुलाने को कहा है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा कार्यालय के पास भी तालाब निर्माण को लेकर कोई सूचना नहीं है. 2022 में यह निर्णय लिया गया था कि ग्राउंड के एक हिस्से में राजेंद्र नगर बालिका विद्यालय के लिए भवन बनेगा. पटना कॉलेजिएट स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया गया है. मॉडल स्कूल में बच्चों के लिए खेल मैदान नहीं होगा, तो बच्चों के लिए कोई खेल प्रतियोगिता व विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स की प्रैक्टिस करने में परेशानी होगी.

पटना कॉलेजिएट में 16 संकुल विद्यालय के विद्यार्थी खेल मैदान का करते हैं इस्तेमाल

प्राचार्या सरिता शर्मा ने बताया कि स्कूल के अलावा 16 संकुल विद्यालयों के बच्चे भी इसी मैदान में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. इसके साथ ही खेल मैदान में स्थानीय बच्चे भी खेलने आते हैं. खेल मैदान में तालाब के निर्माण से बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने में भी परेशानी होगी. स्कूल की ओर से इस खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, क्रिकेट ग्राउंड तैयार किया जाना है. बिना प्राचार्य के अनुमति के ही 12 फीट डीप और 30 फीट लंबा गड्डा खोद दिया गया है. इससे किसी भी तरह का हादसा हो सकता है.

The post पटना कॉलेजिएट हाइस्कूल का ग्राउंड बिना अनुमति के खोदा डाला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles