जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत गौरा गांव के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल युवक की पहचान पाड़ो गांव निवासी श्री यादव के पुत्र पवन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन यादव गौरा गांव में किसी व्यक्ति से पैसे का तगादा करने गए थे। काम खत्म कर लौटते समय एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को देखा और पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पवन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
जमुई में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:लक्ष्मीपुर के गौरा गांव के पास हादसा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस