Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में फायरिंग मामले का खुलासा:पुरानी दुश्मनी के दौरान हुई थी घटना; दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद


जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह के कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वादी सरफराज और मुख्य आरोपी इमरान के बीच पुरानी दुश्मनी थी। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने आजादनगर से हथियार लाकर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी ऑटो पिस्टल, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, एक खोखा (खाली कारतूस) और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles