Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को नालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में कधवन उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना है। आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद तथा सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, पंकज कुमार एवं विकास कुमार ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। पीएलवी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अपराध, नशे अथवा साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि उचित माध्यम से इसकी सूचना दें और आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करें। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक, शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles