Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में भाजपा की जीत का बेगूसराय में जश्न:विजय जुलूस निलाकर की खूब की आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर में की पूजा


पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बेगूसराय में जश्न का माहौल है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई बांटी और ढ़ोलक की धुन पर जमकर थिरके‌। सबसे अंत में काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता नगर थाना चौक के पास जुटे और यहां आतिशबाजी करने के बाद डीजे की धुन पर जय श्री राम का नारा लगाते हुए हीरालाल चौक, टेढ़ीनाथ चौक, सदर अस्पताल, नगर निगम चौक होते हुए विजय जुलूस निकालकर काली मंदिर पहुंचे। काली स्थान चौक पर फोड़े पटाखे काली मंदिर में पूजा कर एक-दूसरे को मिठाई बांटी गई। काली स्थान चौक पर भी जमकर आतिशबाजी की गई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि प्रचंड जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह को बहुत-बहुत धन्यवाद। जनता की जो आवाज वहां से निकली, जनता ने जो निर्णय लिया, वह बधाई के पात्र हैं। जनता ने वहां बीजेपी पर विश्वास जताया है। बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग गए थे और सब ने कहा था कि वहां बीजेपी की जीत हो रही है। मां काली के आशिर्वाद से बंगाल में जीत मिली और आज बेगूसराय में हमने मां का आशीर्वाद लिया। बंगाल में गुंडागर्दी का शासन था बंगाल चुनाव के दौरान प्रचार करने गए पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 15 साल से पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी और टोकनमनी का शासन था। विकास विरोधी और धर्म विशेष से जुड़े लोगों को समर्पित वह सरकार थी। वहां की बहुसंख्यक हिंदू आबादी की हालत यह थी कि 10 मुस्लिम 1000 हिंदू पर हावी हुआ करते थे। उसके डर से हिंदू आतंकित रहा करते थे। चुनाव में अमित शाह का चमत्कारी प्रबंधन दिखा‌, खुलकर लोगों ने मतदान किया। 93 प्रतिशत मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक है। आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक है‌। आज का दिन ऐतिहासिक है संजय सिंह ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज एक बिहारी भारतीय जनता पार्टी में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आसीन हुए हैं। उनके नेतृत्व में यह चुनाव में विजय होना हम बिहारी के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में सभी 5 राज्य में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक बढ़त हासिल किया है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी ढेर सारी बधाई। यह जीत सनातन की सबसे बड़ी जीत है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles