Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टारगेट अचीवर बने शुभेंदु अधिकारी, बंगाल जीतने के बाद आयी पहली प्रतिक्रिया

टारगेट अचीवर बने शुभेंदु अधिकारी, बंगाल जीतने के बाद आयी पहली प्रतिक्रिया

West Bengal Election Result: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शुभेंदु अधिकारी एक टारगेट अचीवर के रूप में उभरे हैं. पहले नंदीग्राम और अब भवानीपुर में उन्होंने ममता बनर्जी को धूल चटा दिया है. इस बार भवानीपुर में उनकी जीत का अंतर पिछली बार के नंदीग्राम की जीत से कहीं अधिक रहा. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के गढ़ में ही तृणमूल सुप्रीमो को 15,000 से अधिक वोटों से हराया. ममता को दूसरी बार हराने के बाद उन्होंने बताया कि यह जीत किसकी है.अपनी जीत के बाद शुभेंदु ने राजनीतिक हिंसा में अपनी जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी याद किया. उन्होंने कहा- मैं यह जीत 300 भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं, जिनके बलिदान ने आज बंगाल में बदलाव लाया है.

जीत के बाद शुभेंदु ने सबको दिया धन्यवाद

पिछले चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को 1956 वोटों से हराया था. इस बार भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों से जीत हासिल की है. ​​उनकी जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक खुशी से झूम उठे. कार्यकर्ताओं की इस खुशी के बीच शुभेंदु अधिकारी ने कहा- भवानीपुर के मुसलमानों ने मुझे वोट नहीं दिया. हिंदू, जैन और सिख समुदायों ने मुझे जिताया है. मैं उन्हें नमन करता हूं. इस सीट को जीतना जरूरी था. अगर मैं यह सीट नहीं जीतता, तो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा नहीं होता. अपनी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि सीपीएम समर्थकों ने भी उन्हें वोट दिया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जीत बलिदानी कार्यकर्ता को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं अपने नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने ही मुझे इस सीट पर खड़े होने का निर्देश दिया था. उन्होंने ही मुझे प्रोत्साहित किया. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें एक जिम्मा सौंपा गया था, एक कार्यकर्ता के रूप में हमने पूरी ईमानदारी से काम किया. उनकी जीत के बाद शुभेंदु के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक था.

Also Read: बंगाल में भगवा लहर, 15 साल बाद ममता युग का अंत, दो तिहाई बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार

The post टारगेट अचीवर बने शुभेंदु अधिकारी, बंगाल जीतने के बाद आयी पहली प्रतिक्रिया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles