Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई के B.Ed कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप:फेल करने की धमकी देकर पैसे की मांग, छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने आरोप नकारे


जमुई जिले के सिमुलतला स्थित स्वामी विवेकानंद बी.एड. कॉलेज में शिक्षा के नाम पर अवैध वसूली और शोषण का मामला सामने आया है। सत्र 2025-2027 के प्रशिक्षुओं ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनसे आंतरिक परीक्षाओं में फेल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक राशि वसूली जा रही है। जब छात्र अतिरिक्त पैसे की रसीद मांगते हैं, तो उन्हें विरोध न करने की चेतावनी दी जाती है। आरोप है कि खुलेआम कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो फर्स्ट ईयर के प्रैक्टिकल मार्क्स काट लिए जाएंगे और छात्रों को फेल कर दिया जाएगा। 20 से 30 हजार रुपये जमा किए गए थे
प्रशिक्षुओं ने बताया कि वे अधिकतर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों से आते हैं, जिससे उन पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है। छात्रों ने जानकारी दी कि महज एक महीने पहले ही कॉलेज के निर्देश पर 20 से 30 हजार रुपये जमा किए गए थे, और अब परीक्षा फॉर्म भरने के नाम पर अतिरिक्त हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। पैसे न देने पर परीक्षा फॉर्म भरने से रोकने की धमकी दी जा रही है। “कॉलेज प्रशासन हाय-हाय” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा
इन आरोपों से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। “अवैध वसूली बंद करो” और “कॉलेज प्रशासन हाय-हाय” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मामले को लेकर छात्रों ने सामूहिक आवेदन तैयार कर जिला प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया कि आवेदन की प्रतियां जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी जाएंगी। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर कॉलेज के प्राचार्य विनीत मिश्रा ने अपनी सफाई देते हुए छात्रों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles