Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस मुखबिर के संदेह में हुई थी फुरकान की हत्या:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच पहले ही पकड़े जा चुके हैं; एक देशी कट्टा बरामद


जामताड़ा पुलिस ने धर्मपुर में फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी जमशेदीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले धर्मपुर के रहने वाले जमशेदी के पांच साथियों को पुलिस 3 मार्च को ही पकड़ चुकी थी। हत्या के पीछे की वजह जमशेदीन का फुरकान अंसारी पर पुलिस मुखबिर होने का संदेह था। 22 फरवरी को फुरकान अंसारी हुई थी हत्या
एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने बताया कि आरोपी जमशेदी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, एक एप्पल मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को फुरकान अंसारी (44) की हत्या कर दी गई थी। तीन नकाबपोश अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ चार राउंड गोली चलाई थी, जिसमें से एक गोली सीधे उसके मुंह पर लगी थी। फुरकान अंसारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। जमशेदीन भी साइबर क्राइम से जुड़ा था
जांच में सामने आया कि जमशेदीन उर्फ जमीरुद्दीन अंसारी को यह संदेह था कि फुरकान अंसारी साइबर अपराधियों को पकड़ाने के लिए पुलिस को सूचना देता था और ओडिशा लूटकांड मामले में भी पुलिस को जानकारी दी है। जमशेदीन भी साइबर क्राइम से जुड़ा था। इसी संदेह को लेकर मुख्य साजिश करता जमशेदीन और उसके सहयोगियों द्वारा फरकान की हत्या कर दी गई। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में जमशेदीन ने धर्मपुर गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए खुद को इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। मुख्य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ नारायणपुर थाना, साइबर थाना सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles