Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एक्सप्रेस ट्रेन से लावारिश बैग में मिला 5.5 लाख का गांजा


सोमवार को आरपीएफ बोकारो की ओर से ऑपरेशन नारकोस चलाकर 11.70 किलो गांजा बरामद की गई है। इसका कुल मूल्य करीब 5 लाख 58500 रुपए है। इस संबंध में बताया गया कि एएसआई डीके द्विवेदी, एचसी सहगल कुमार, एएसआई प्रभात कुमार, मंटू कुमार, आरके महतो की टीम ऑपरेशन नारकोस के तहत अभियान चला रही थी। जब ट्रेन भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 18403 स्टेशन पर पहुंची, तो उन्होंने कोच एस-8 में जांच-पड़ताल की। बोकारो स्टेशन पर जांच के दौरान उन्होंने एस-8 और जीएस कोच के बीच रखा हुआ एक नीले रंग का लावारिश ट्रॉली बैग देखा। शक होने पर उन्होंने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी उस बैग पर अपना दावा करने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद, बैग को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उतारा गया और इसकी सूचना बोकारो रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ अधिकारियों व जीआरपी आदि को दी गई। ट्रॉली बैग की जांच करने पर, उसमें भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ 4 पैकेट मिला। एक पैकेट से टेप को थोड़ा हटाने और उसके अंदर की चीज की महक से यह गांजा प्रतीत हुआ। इसलिए, इसकी आगे की जानकारी अन्य वरीय अधिकारियों को दी गई। बरामद गांजा के साथ आरपीएफ टीम।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles