Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न


लोहरदगा|भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहर के सुभाष चौक पर बंगाल चुनाव में जीत के जश्न पर मिठाई, झालमुड़ी खिलाकर, पटाखे फोड़ अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाई गई। इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष और कथित अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज़ की बंगाल के एक एक कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके धैर्य व निरंतर निस्वार्थ कार्य की जीत है। चुनाव के दौरान जिस प्रकार हिंसा, धमकी और प्रशासनिक पक्षपात जैसी चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मजबूती से काम किया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। चुनाव के दौरान कई कार्यकर्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा, जो लोकतंत्र पर बड़ा हमला था। अब राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और राजनीतिक हिंसा पर सख्ती से रोक लगेगी। कार्यकर्ता इसे एक नई शुरुआत मान रहे हैं कि बंगाल में विकास, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, सरिता देवी, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, देवाशीष कार, परमेश्वर साहू, मीना बाखला, भारती सिन्हा,सामेला भगत, सरस्वती देवी, शंभू प्रजापति आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles