Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिकअप और बाइक की टक्कर में 2 भाई की मौत:जमुई में शादी से लौटते समय हादसा, एक घायल


जमुई में बुधवार अहले सुबह बाइक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 2 ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खैरा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी कैलाश रावत (45) और मंटू रावत (40) के रूप में हुई है। घायल युवक सौरभ कुमार (24) भी इसी गांव का निवासी है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खैरा के रायपुरा गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। यह बारात झारखंड के गिरिडीह जिले के राय धनबाद से आई थी। शादी समारोह से लौटते समय सुबह करीब तीन बजे हरदी मोह के पास उनकी बाइक एक फल लदे पिकअप वाहन से पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैलाश रावत और मंटू रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सौरभ कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप ड्राइवर-खलासी हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भतीजा दिलखुश कुमारा ने बताया कि बारात से घर वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई। एक घायल है ,जिसका इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। बताया जाता है कि बाइक सौरभ चला रहा था। मृतक कैलाश रावत और मंटू रावत शादीशुदा है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे, सभी आपस में दोस्त थे। आम लदा पिकअप अनियंत्रित होकर टकराया मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया कि तीनों सेवा से रायपुरा बारात गए थे, जहां बारात गिरिडीह से आया हुआ था। रिश्तेदार के घर निमंत्रण से घर लौट रहे थे तभी आम लदा पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया। मृतक आपस में ममेरा फुफेरा भाई था। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप और बाइक की टक्कर में दो की मौत हुई है। एक घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles