Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तीन दिन से लापता युवक की लाश मिली:जीजा के साथ घर से निकला था, अगले महीने होने वाली थी शादी


भोजपुर में मंगलवार को तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी कृष्णा मुसहर का 20 वर्षीय बेटा अर्जुन मुसहर है। परिजन का आरोपी है कि अर्जुन के जीता ने हत्या की, फिर शव को तलाब में फेंक दिया। पिता कृष्णा ने बताया कि 3 मई रविवार की शाम करीब 5 बजे थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला निवासी जीजा गुड्डू मुसहर घर आया और अर्जुन को अपने साथ खाने-पीने के लिए अपने घर ले गया था, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल पाया था। स्थानीय थाना ने परिजन को सूचना दी थी कि उसका शव छपरापुर गांव स्थित आहर से मिला है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव की है। हत्या कारण अभी क्लियर नहीं है युवक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। नारायणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से जीजा गुड्डू मुसहर पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी हत्या कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। शादी होने वाली थी बताया जाता है कि मृतक अपने 3 भाई और 7 बहन में तीसरे स्थान था। उसकी शादी डिलिया नीमा गांव में तय हुई थी। आने वाले 19 जून को तिलक और 21 जून को बारात थी, लेकिन उसके सिर पर सेहरा सजाने से पहले ही घर से उसकी अर्थी उठ गई। उसके परिवार में मां रेशमी देवी, 7 बहन रिंकू , पूसी, रीता, रीना, अंशु ,धना, मुन्नी देवी और 3 भाई धर्मेंद्र मुसहर, जितेंद्र मुसहर और अरविंद मुसहर है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles